जमीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जमीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 सितंबर 2015

व्यंग्य – विकास की जमीन

व्यंग्य – विकास की जमीन


जब से देश में विकास की बातें  चली हैं | कोमाग्रस्त आस फिर से जागृत हुई |विकासशील बातों की दुकानदारी  खुल गयी है |चारों तरफ एक ही चर्चा है, सिर्फ विकास | गाँव से लेकर संसद तक विकास के योद्धा जैसे पंख लगाकर पतंगों की भांती मंडराने लगे हैं गाँव-गाँव , शहर –शहर कहते फिर रहे हैं – ‘’ हम तो विकास योजना लेकर आएं हैं |’ क्या नेता , क्या छुटभैये , कर्मचारी व अधिकारी , सबकी जुबांपर विकास की खुशबूदार बातें | उधर जनता की आँखों में सपने पल रहे हैं |
   विकास का सही अर्थ तो हमारी समझ में बिकी हुई आस हैं | जब आस ठगी के बाजार में नीलम होती है | विकास की लफ्फाजी बातों का जन्म होता है विकास आस्तित्व आस से जुदा है | विकास आया तो उसके घटकों का संतान स्वरूप जन्म हुआ | मसलन – घोटाले गबन ठगी लूटमार आदि | अगर विकास नामक शब्द न होता तो क्या ये पैदा  होते | सोचिए साहब | विकास ने ही इन्हें पैदा किया है | नेता तो बरसों से कहते आ रहे हैं – तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें विकास देंगे |’
  विकास ने स्वागत सत्कार के तरीके बदले हैं | आप विकास  की बातें करके देखिए | जनता आपको लड्डू या सिक्कों से तौल देगी , साब |  विका की बातें ऐसी दुकानदारी है साब | जिसकी ग्राहक जनता है | जब तक आस है , तब तक मायावी विकास है | आस न होती तो क्या विकास होता? कहते हैं कि विकास ने देश की तस्वीर बदल दी | देश के कागजों में इतना विकास हुआ है कि अगर इन्हें मूर्त रूप में  धरती पर उतारा जाता तो जनता खुद के पाँव रखने की जगह तलाशती | पर देश के पर देश के कर्णधारों ने सोचा इसे कागज़ में ही रहने दो , वरना कल जनता पाँव रखने की जगह विकसित कीजिये |’’ हमारे देश में विकास ने नई संभावनाओं को जन्म दिया है | नए- नए इंजिनियर , ठेकेदार पैदा किए | अब वे इतने हो गए कि उन्हें विकास के ब्यूटी – मेकअप का पूरा अवसर नहीं मिल रहा है |
     विकास के तहत गाँव में कुएं – तालाब खोदे गए , मगर उनमें पानी नहीं है | विकासकर्ता भी चालाक – चुस्त होते हैं | जांच के दौरान टैंकरों में पानी लाकर उनमें उड़ेल देते हैं | कहते हैं – ‘’ देखी साब, हमारा विकास कार्य कितना पक्का है और जमीनी है | अब न लोग प्यासे रहेंगे , न ही खेती-बाड़ी |’’ आज हर तरफ जल के लिए हाहाकार मचा है | विकास के कर्णधार कहते हैं –‘’ आखिर जनता कितना पानी पीती है ? इतना विकास हो गया उसे क्यों नहीं दीखता ? उसका काम है विपक्षियों के हाथ खेलकर बदनामी की आग लगाना |विकास क्या यूँ ही अपने आप आएगा , व्यर्थ में चिल्लाने से फायदा क्या है ........?

    सुनील कुमार ‘’ सजल’’