शरद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शरद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 दिसंबर 2015

व्यंग्य- मौसम का दौर

   
व्यंग्य- मौसम का दौर

इस वर्ष मौसम का अजीब दौर चल रहा है |उनकी समझ के बाहर | वे परेशान है |अभी तक शरद का असर न के बराबर |ऐसा वे महसूस कर रहे हैं |शरद का मौसम और शरद का अता – पता नहीं |दिन गरमी , रात में मामूली ठंडक |वे बोले –‘’का बात है भैया इस बार ठण्ड नहीं पड रही | ऐसे ही मौसम में जीना पडेगा का |’’
‘’ का करना है मौसम से कुछ भी रहे |’’
‘’यार मौसम कोई भी रहे से का मतलब |ठण्ड पड़ना चाहिए |अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये मौसम की बेईमानी कहाएगी |हेल्दी सीजन कैसे मानेंगे | परम्परा टूट जाएगी मौसम की |भारतीय संस्कृति में  टूटती पम्पराओ की तरह |’’
वे परेशान हैं हैं ठण्ड न पड़ने से |ऐसा भी नहीं है कि वे कोई ऊनी वस्त्रो के व्यापारी हैं |जो माल स्टॉक होने का भय बना रहे |और अगले सीजन के लिए मनी प्राब्लम कड़ी हो जाए |
  इन दिनों नगर  में आने वाले ऊनी कपड़ों के  फेरी वाले भी लगभग गधे कि सींग की तरह गायब है |एक फेरी वाला जो अक्सर सीजन के हिसाब से माल बेचता है |उससे हमने पूछा-‘’इस बार धंधा बदल दिया क्या ? ऊनी वस्त्र कि बजाय साडी बेच रहे हो |
‘’ मौसम ही ऐसा है साब कि साड़ियाँ ही बिकेगीं |उन-स्वेटर के मौसम में लोग पंखे चालू करके सो रहे हैं |ठंडा – आइसक्रीम का मजा ले रहे हैं |इस शरद कहे जाने वाले मौसम में |’’ उसने कहा |
   वे कहते हैं |अगर शीत ऋतू ने अपना जलवा नहीं दिखाया तो क्या होगा |अगले सीजन में गरमी और भी तेज पड़ेगी |हम तो पसीना बहाते हुए और पोंछते –पोंछते मर जायेंगे |
  वे सुबह घूमने के लिए इस मौसम का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं |बुढाती जिन्दगीं में सुबह –सुबह घूमने के बहाने चार दोस्त भी मिल जाते हैं |इसी बहाने अपनी जिन्दगीं के चार किस्से भी बाँट लेते हैं |बहु-बेटे के अलावा पास-पड़ोसी के प्रति मन में जगती कुधन भी बाँट लेते हैं |मन हल्का हो जाता हैं सुबह की ताजा हवा और मन की कुधन को उगल देने से |
 इस बार सुबह घूमने वालों ज्यादा रूचि भी दिखाई नहीं दे रही है |
वे पूंछ रहे हैं पडौसियों से –‘’ इस बार पहाड़ों में बर्फ नहीं पड़ी क्या |अमेरिका में तो खूब बर्फीली चादर फैली पड़ी है |लोगों का जीवन दूभर हो गया है | अपने यहाँ तो उत्तरी हवाओं का अभी तक पता नहीं है कि ठण्ड का असर बढे| मौसम विभाग है कि नेताओं की तरह ठण्ड पड़ने के आसार का बस आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहा है |
 अखबार वाले भी खूब लिख रहे हैं मौसम के रुख पर |कई लेखकों ने तो इस गरमाहट के बीच भी सर्दी से बचाव के इतने लेख लिख मारे कि उन्हें पढ़ कर  गरमी में भी ठंडी का एहसास होने लगा है |इन दिनों पत्र-पत्रिकाओं के साहित्यिक पृष्ठों में सर्दी को लेकर  ,कविताएं , व्यंग्य ,कहानी व निबंधों ,संस्मरणों, की बर्फीली चादर जमीं है | मगर वास्तविक जगत में ..... धूल, गरमाहट, तेज धूप | एक लेखक महोदय तो ‘’ शरद तू क्यों नहीं आ रही’’ विषय पर  दो दर्जन प्रेम कवितायेँ लिखकर अपने को सच्चा देशप्रेमी की तरह मौसमी कविता प्रेमी साबित कर दिया |
 इधर स्कूल में मास्साब भी कक्षा में ग्लोबल वार्मिंग व शीत के मौसम में आये बदलाव को लेकर धकापेल लेक्चर दे रहे हैं |टाइम पास प्रवचन की तरह |छात्र भी सत्यनारायण की कथा में मौजूद प्राचीन कहानी को पंडितजी के  मुख से सुनते भक्तों की तरह  ढो रहे हैं |
 दफ्तर के कामचोर कर्मचारियों में अलग खलबली मची है |धूप में बैठकर गप्प मारते हुए काम टालने के सारे बहाने धरे पड़े हैं | अभी ठण्ड का कोई बहाना अपन जुगत नहीं बना पा रहा |बेचारे परेशान हैं |
  बदलते मौसम को लेकर यूँ तो शासकीय ,गैर शासकीय सम्मलेन हो रहे हैं | होते रहेंगे |बहानेबाजियाँ बयानबाजियां चलती रहेंगीं |पर मौसम क्यों नाराज है इसका तो पता तो लगाना पडेगा |वरना ......अभी तो मौसम का भुगत ही रहें हैं |,

         सुनील कुमार ‘’ सजल’’ 

रविवार, 15 नवंबर 2015

व्यंग्य – शीत ऋतु के तेवर


 व्यंग्य – शीत ऋतु  के तेवर



शरद ऋतु के आते ही मोहल्ले में प्रात:कालीन भ्रमण का उत्सव – सा आ जाता है | प्रात:काल घूमने वालों में कुछ शौकिया तो कुछ मन मसोसकर खांसते – खखारते मजबूरी वश घूमने जाने वाले ही होते हैं | कारण कि किसी तरह तन को ठीक – ठाक रखना है तो रजाई को फेंक कर उठाना पडेगा , वरना बीमारियाँ उन्हें ओढ़ लेगी |
इस तरह के घूमने वालों में बच्चे – जवान ज्यादा होते हैं | बूढों का वर्ग भी होता है | उनका ध्यान मौसम की प्रतिक्रया की बजाय दूसरों के आँगन - बगीचे में लगे फल-फूल पर ज्यादा होता है |
 वैसे यही मौसम होता है जब लोग आठ माह अन्य ऋतुओं से संघर्ष करने हेतु खूब खाते और बदन बनाते हैं | आयुर्वेद ने भी इस ऋतु को खाने पचाने वाली ऋतू कहा है | परसों पड़ोस के सयाने दादा कहा रहे थे –‘’ खूब खाओ , मौज उडाओ | बादाम मेवा ,खोआ , घी दूध सब कुछ पचाव | अभी जवान हो अभी खाकर हड्डी मजबूत नहीं करोगे तो क्या बुढापे में करोगे |
हमने कहा- ‘’ दादा इस महंगाई में क्या हड्डी मजबूत करें | खान-पान इतना महँगा हो गया है कि जवानी भी समय से पूर्व बुढापे में तब्दील होती नजर आ रही है |’
वे हंसते हुए कहने लगे –‘’ और हम बताये थे कि अमुक पार्टी को वोट मत दो |’’ हम समझ गए दादा का मंतव्य क्या है | पर फालतू बहस कौन करे | सो हम चुप रहे |
बरसात से क्या खोया क्या पाया के आंकलन के पश्चात सरकार व उनसे जुड़े लोग भी राहत कार्य के नाम खाने पचाने का मौसम बनाते हैं | फिर नए राहत कार्य खुलते हैं | गरीब मजदूरों की मजदूरी या फर्जी मस्टर रोल के सहारे नए-नए जुगाड़ ढूंढें जाते हैं | इस तरह यह ऋतु राजनैतिक हलकों के लिए खाने पचाने की बन जाती है |
  परसों वे बता रहे थे –‘’ सत्तापक्ष में शीत युद्ध चल रहा है |’
हमने कहा- ‘’ क्या ऋतु का असर सत्तासीन सरकार पर भिऊ पड़ता है |’
वे बोले –‘’ क्यों नहीं  | दरअसल कुर्सी पाने पाने  के लिए कुछ विधायाकगण माहौल  गरम कर रहें थे | वे मंत्री बनाना चाह रहे थे मगर सत्तासीन मुखिया उन्हें दबाने के लिए शीत उपक्रम अपना रहे थे | इसलिए उठा-पटक शुरू हो गयी और बेमौसम बादलों के ‘’ बागी’’ बरसने की तैयारी में लग गए |
‘’ वे क्या बादलों की तरह नहीं गल रहे  हैं |’’
‘’ गलेंगे कैसे नहीं | मुखिया जी ‘’ शीत प्रकोप ‘’ बढाने का उपाय कर रहे हैं | मगर आगे देखो क्या होता है |’’
 तभी हमने अंदाजा लगाया | शीत का महत्त्व सिर्फ स्वास्थ्य की दृष्टि से नहीं राजनैतिक प्रशासनिक दृष्टि से भी होता है |
 सरकारी असपतालों में पहुँचाने वाले मरीजों की संख्या कम होती जाती है | जिसका फ़ायदा वहां का ‘’ स्टॉफ ‘’ उठाता है | दवा मरीजों से बचाकर सीधे ‘’ मार्किट सफ्लाई’’ कर जेब गरम कर लेता है आखिर ठण्ड से बचने के लिए गरमी यानी खाने पीने की व्यवस्था  तो आवश्यक है न |
इसी तरह दफ्तरों में जनता के अधिकाँश प्रकरण ‘’ ठन्डे बसते ‘ में बंद होने के कारण ‘’ लेट लतीफी ‘’ की रजाई ओढ़कर दब जाते हैं | बाबू- अधिकारी लोग कुनकुनी धुप का आंनंद उठाते हुए यूँ कहा देते हैं –‘’ आज तो शीत का जबरदस्त प्रकोप है | आज परेशान न करो |’’
‘’ अरे बाबूजी चाय वगैरह या काफी ग्रहण कर काम निपटा दो |’’
‘’ इत्ते से तो शारीर में झुनझुनी नहीं चढ़ेगी यार | अगर काम जल्दी कराना चाहते हो तो कुछ ‘’ गरम मसाला’’ के साथ बोतल छाप ‘’ काफी ‘’ की व्यवस्था करो तो सोचें |’’
अब आवेदक की क्षमता पर निर्भर करता है कि बाबू और अधिकारियों को शीत से उबारे या कार्य को ठंडा पडा रहने दे |
 वह मौसम उनके लिए महत्त्व रखता है | जो बेचारे प्रेम के मारे होते हैं | ‘’ रात भर करवट बदलते हुए पहाड़ी रात काटकर सुबह प्रेमी , प्रेमिका का ‘’ प्रभुदर्शन’ अंदाज में दर्शन हेतु परत: कालीन भ्रमण का बहाना ढूंढ निकालते हैं | और कुछ तो मौक़ा पाकर अपनी चोंच भी मिला लेते हैं |
इधर मैं कुछ दिनों से परेशान हूँ | घर में चलते स्वेटर बुनाई कार्यक्रम से मेरी जेब ठंडी होती नजर आ रही है | पत्नी के नित्य नए किस्मों की उन खरीदी से मैं बेमौसम पसीना-पसीना हुआ जाता हूँ |
रोक लगाने पर जवाब मिलता है ‘’ पिछले साल की बुनी स्वेटर अब तो यूँ ही लगती है जैसे गधे  के बाल झड गए हों और पहनकर तुम निकलते तो मुझे बड़ी शर्म आती है | मोहल्ले में इमेज का सवालक है सबके घरों नई स्वेटर बुनी जा रही हैं तो अपना घर अछूता क्यों रहे |
अत: हर क्षेत्र के अनुभव ग्रहण करने के पश्चात मैं दावे के साथ कहा सकता हूँ ‘’ शीत ऋतु’ तेवर दिखाने में किसी बोल्ड सीन देने वाली हिरोइन की तरह भूमिका निभाती है | आपकी क्या राय है अवगत कराईयेगा .........|

           सुनील कुमार ‘सजल’