ऐतिहासिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ऐतिहासिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 11 सितंबर 2015

व्यंग्य –ऐतिहासिक पुल


व्यंग्य –ऐतिहासिक पुल


रूढ़िवादिता आज भी कायम है|
जब नगर के करीब की नदी में पुल बन रहा था |पुल को लेकर किस्म किस्म की चर्चाएँ व्याप्त थी | पुल तो पुल था |पर चर्चाओं के भी पुल बनाते जा रहे थे |माताएं घबरायी-सी थी |
‘’ देखो ,पुल बन रहा है |तनिक बच्चों का ख्याल रखना | यहाँ-वहां घूमने न देना | वरना पकड़कर ले जायेंगे पुल बनाने वाले |’’
  आखिर पुल के साथ बच्चों का क्या सम्बन्ध | पर कुछ अन्धविश्वासी माताएं डरी सी हैं |एक दूसरे को बताती-सी | अंध-विशवास जगाती |कहते हैं – ‘’पुल बनाने वाले जब तक पुल के नींव में बलि नहीं देते | पुल नहीं बन सकता |किसी न किसी बहाने ढह जाता है |इसलिए अपने बच्चों का ख्याल जरूर रखना |’’ इस तरह की चर्चाएँ आम है | उसी तरह जैसे पढ़े-लिखे लोगों के बीच भी आम हो जाती हैं ‘’घर के दरवाजे पर नाग का चित्र बनाओ | वरना आनिष्ट हो जता है ‘’ जैसी अफवाहें |
  चलिए बनाते पुल की और चलते हैं | पुल बनाने की तैयारी में जुटा है ठेकेदार |
   पुल बनने के पहले कितने  ही नेता आए | शिलान्यास हुआ | किस नेता ने कितने बार शिलान्यास किया इसका पता तो है ,ऐसा लोग कहते हैं |’’ यह एक ऐतिहासिक पुल बनेगा ‘’
कैसे?क्या नेता के नाम पर या नदी के के साथ जुड़े इतिहास के नाम पर |’’ हमने कहा |
वे हँसे और बोले –‘’ ‘’ यार नदी का इतिहास तो हमें भी पता नहीं तो आपको क्या बताएं |’’
 ‘’ फिर आप किस मसले से जुड़े इतिहास की चर्चा कर रहे हैं |
‘’ जानते हो | चाहो तो इसे गी.के. के रूप में याद भी रख सकते हो | हो सकता किसी प्रतियोगी परीक्षा में इसके बारे में पूछ बैठे आजकल ऐसे ही अटपटे प्रश्न पूछे जाते हैं |’’
 पहले इतिहास तो बताइये जिसे हमें याद रखने को कह रहें हैं आप |’’
‘’इस पुल को प्रदेश के चार शासन काल में कम से कम दस मंत्रियों ने शिलान्यास किया होगा | तब जाकर ग्यारहवें मंत्री के शिलान्यास के बाद पुल बनाना प्रारम्भ हुआ है |’’
‘’ वाकई यह तो रोचक जानकारी है | एक पुल के निर्माण के लिए ग्यारह मंत्रियों का शिलान्यास ....| कहीं यह मजाक तो नहीं |
‘’ यार, तुम्हें तो हर बात मजाक लगती है |फलां-फलां पार्टी के लोगो से पूछ लें | तुम्हें मालूम होना चाहिए एक पुलिया के उदघाटन के लिए जिले के दो विधायक आपस में लड़ सकते हैं तो यह तो पुल है जिसका निर्माण करोड़ों में होना है |
  एक दिन एक व्यक्ति ने एलान किया ‘’ जिस दिन यह पुल बनकर तैयार होगा सबसे पहले मैं इस पुल से छलांग लगाकर दिखाउंगा |’’
‘’क्यों ?‘’
‘’ इतिहास बनाने के लिए ...|’’
‘’ छलांग लगाओगे तो मर जाओगे ...तुम खुद ऐतिहासिक हो जाओगे |’’
‘’ नाम कमाने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता ...|’’
खैर..| पुल निर्मित होने के पहले ही उन्हें हार्ट अटैक हो गया |और वे चल बसे | आँखों का सपना आँखों में धरा का धरा रह गया |
अब तो पुल लगभग बनकर तैयार है |
 मगर युवा पीढी समझदार है | वह उनके जैसे लोगो का सपना पूरा करने में दिलचस्पी दिखाती है | जो इतिहास बनाने का एलान करते हैं |
कुछ युवा जोड़ो ने इस पुल से छलांग लगा कर अपनी जान गवायीं |आजकल युवा लोग प्यार असफल होने या घर में  अनबन होने के बाद मरने यहीं आते हैं | कुछ किस्मत वाले होते जो छलांग लगाने के बाद अपनी इच्छानुकूल मर जाते हैं | कुछ बदनसीब जो छलांग लगाने के बाद बाख निकलते हैं, पुल व पुल के ठेकेदार को गाली देते हैं कि पुल के धरातल पर ऐसा निर्माण क्यों नहीं किया जिससे वे टकरा कर मर जाते |
  आजकल यह पुल डैथ स्पॉट के नाम से प्रसिद्ध है |वहां मरने वालों की याद में कोई मेला वगैरह तो नहीं लगता |एक अंधविश्वास जरूर व्याप्त है | ‘’ अमावस या पूर्णिमा की रात में वहां भूतों का मेला लगता है |’’
  अधिकतर पुल वैसे भी चर्चा में रहते हैं |या तो टोल टैक्स वसूली को लेकर या फिर मनचलों के दोनों किनारों पर खड़े रहने ,पुलिस वालों की शहर इंट्री के नाम पर अवैध वसूली को लेकर या फिर ठेकेदार व अफसर की मिलीभगत से बरसात में पुल के बह जाने को लेकर |   अभी हमारे नगर को जोड़ने वाला पुल बहा नहीं है | बरसात भी गुजरी नहीं है | बरसात गुजरने के बाद पता चलेगा ठेकेदार व अफसरों के कितना जोड़ हुआ है |
         सुनील कुमार सजल