aadmi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
aadmi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 28 मई 2015

व्यंग्य – आदमी एक सर्कस है !


व्यंग्य – आदमी एक सर्कस है !


सर्कस की कलाबाजियों की तरह दुनिया के रंग-ढंग | दुनिया के भीतर है सर्कस और सर्कस के भीतर भी है दुनिया | किस्म-किस्म के लालाकार हैं | बहुरूपिए हैं | शेर, भालू और कुत्ते जैसे हिंसक जानवर भी | मगर वे अपनी चारित्रिक कला कि मौलिकता में खरे नहीं हैं | वैसे तो शेर जैसे जानवर अब जंगलों में बचे नहीं | राष्ट्रिय पार्कों में हैं तो अंगुली में गिनने लायक ही |
  फिर सर्कस में शेर कहाँ से आए ? हमने पहले ही कह दिया साब ! दुनिया भी सर्कस कि तरह है | शेर के नकाब में आदमी है शेर | हुबहू शेर लगता है | लाइट्स की चकाचौंध में नकाबपोश आदमी नहीं लगता आदमी | इसी व्यवस्था के सहारे सर्कस में है शेर है |
शेर के नकाब में आदमी सचमुच हिंसक लगता है | अपने रिंग मास्टर के ईशारे पर दहाड़ता है , करतब दिखाता है | इस वक्त वह ओरिजनलिटी लाने के फेर में शेर – गुरुर धारण किए है |
  सर्कस में शेर दहाड़ता है | दरअसल वह शेर तो नहीं | उसके नकाब से निकलती महसूस होती है दहाड़ | क्या वह असली दहाड़ रहा है मुजिकलबाक्स | आधुनिक आदमी के पास इत्ते तो उपाय आ चुके हैं | वह शेर कि दहाड़ भी सकता है , कुत्ते कि तरह भौंक सकता है और बिल्ली कि तरह गुर्रा भी सकता है |
 रिंग मास्टर का हंटर शेर के लिए इशारा होता है | हंटर की कलाबाजी शेर के लिए कर्तव्य व् कलाबाजियों का सूत्र है शेर समझता है ऐसे सूत्र को | उसकी दहाड़ पर ही तो भीड़ इकट्ठी होती है | अगर शेर दहाड़ना भूल जाए तो उसकी औकात के विरुद्ध बात होगी और भीड़ का रास्ता होगा विपरीत |
  सरकस में शेर का करतब जारी है | ऐसे ही छोटे-मोटे जानवरों का भी | जो नकाबनुमा इंसान में घुस आए हैं | कहते हैं जो जैसे पात्र में जीता है , उसका स्वभाव, गुण व् चरित्र भी वैसा ही हो जाता है | किसी ने ठीक ही कहा है , दुनिया एक सरकस है | जो सर्कस कि कला जानता है दुनिया कि भीड़ उसके पीछे होती है |
यूँ तो देखना सभी को पसंद है मुझे भी | आपको भी | पंडया बाबू सर्कस अलग नजरिए से देखते हैं | हमारी और तुम्हारी तरह केवल मनोरंजन वाला दृष्टिकोण नहीं रखते | वे सर्कस से सीखते है | कलाबाजियां इंसानों और जानवरों की |
    दफ्तर में कुर्सी पर बैठते ही उनके चरित्र में सर्कस कि कलाबाजियां होती हैं| आप उनसे दफ्तर समय के पूर्व व् बाद में मिलने के बाद चक्कर खा सकते हैं | दोनों वक्त में उनके दो चरित्र होते हैं | दफ्तर में बैठते के बाद एक दौरा-सा / गुर्राहट/रोबदार/दहाड़/ बातो में जोकर्पण | रिंग मास्टर कि तरह व्यवहार | प्यार के क्षेत्र में सर्कस कला का महत्त्व हो सकता है | कुछ प्रेमिकाएं जोकर टाइप या शेर टाइप प्रेमी की चाहत रखती हैं | उसका कारण यह है कि कुछ प्रेमिकाओं को मनोरंजन का टॉनिक चाहिए | दूसरे प्रकरण में समाज से जूझने वाला शेर हो | जो खाप पंचायत के हथियार बन्दों को अपने दम से दुत्कार सके |
   एक नेता जी इस बात को लेकर परेशान थे कि उनकी सभा में भीड़ इकट्ठी क्यों नहीं होती | किसी ने समझाया – ‘’ साब आप राजनीति करें | मगर साथ में समय – समय पर सर्कस में भी कुछ दिन ज्वाइन कर लें | दुनिया आज भी सर्कस की दीवानी है | यदि आप अपनी राजनीति केन्द्रित क्रिया-कलापों को सर्कस की कलाबाजियों की भाँती प्रोजेक्ट करंगे | निश्चित ही भीड़ के बादशाह बन जायेंगे |
   साब इन दिनों हमारे शहर में भी सर्कस मौजूद है | अच्छी खासी भीड़ खींच रहे हैं | पंडया बाबू रोजाना अपनी टिकट बुक करा रहें | इधर हमारी पत्नी की भी जिद है | हम भी सप्ताह में कम से कम दो बार अवश्य ही सर्कस देखें | जब तक वह यहाँ मौजूद है | इसका कारण जब हमने ज्ञात करने का प्रयास किया | उनका कहना था | पंडया बाबू न बन सके तो यादव बाबू बन जाओ | जो कम से कम ऊपरी कमाई से रोजाना साग सब्जी का जुगाड़ तो कर लेते हैं | अन्ना व् केजरीवाल का सरकसिया प्रोग्राम देखोगे तो एक वक्त कि तम्बाकू-छूना कि फांक के लिए तरस जाओगे |   
     अत: पत्नी कि इच्छा के साथ हम भी सर्कस प्रेमी हो गए हैं | वो कहते हैं न | हर पति कि सफलता के पीछे पत्नी का हाथ होता है | सफलता किसे पसंद नहीं है ?
       सुनील कुमार ‘’सजल’’

शुक्रवार, 15 मई 2015

लघुव्यंग्य आदमी का चरित्र


लघुव्यंग्य आदमी का चरित्र

आसमान में उड़ रहे दो गिध्द आपस में बतिया रहे थे |
एक ने कहा-‘ यार ,देख नीचे | ये आवारा छोकरे पीली बिल्डिंग के आसपास मंडरा रहे हैं , जैसे हम लोग मरे जानवर को देखकर मंडराते हैं |लगता है कुछ गड़वड है |’’
‘ अबे तू भी बेवकूफ है |वो बिल्डिंग कन्याओं का स्कूल है | इसलिए छोकरे लड़कियों के टाक में यहाँ-वहां घूम रहे हैं |स्साले आदमी का भी कोई चरित्र नहीं है | कभी कुत्ते तोकभी सियार या गिध्द की तरह हो जाते हैं |जंतु कौम का चरित्र लेकर उनसे भी बदत्तर हो गए हैं |हे ईश्वर! रक्षा करना मासूम कन्याओं की |’’
एक लम्बी सांस लेते हुए दूसरे ने कहा |और दोनों लम्बी उड़ान दूर भोजन की तलाश निकल गए |