laghuvyangya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
laghuvyangya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 मई 2015

लघुव्यंग्य- सस्ते का चक्कर


लघुव्यंग्य - सस्ते का चक्कर

यूँ तो अपने यहाँ वैज्ञानिकों की कमी नहीं है |जो तरह-तरह के आविष्कार सामने लाते हैं , इसलिए अपने देश को वज्ञानिकों का देश कहने में बुराई नहीं हैं |
अपने यहाँ दो तरह के वैज्ञानिक पाए जाते हैं | एक तो वे जो बड़ी अनुसंधानशालाओं में बैठकर अरबों रुपये खर्च कर आविष्कार लाकर देश की तरक्की के मुकाम पर पहुँच रहे हैं | दूसरे वे हैं जो चाँद रुपयों में आविष्कार करते हैं | देश को तरक्की के मुकाम पर पहुंचाए न पहुचाएं | जनता के साथ ठगी कर अपनी आमदानी व् खुद को तरक्की के मुकाम पर अवश्य पहुंचाते हैं | पहले तौर के वज्ञानिक को अलग रखें | दूसरे रतार के वैज्ञानिक उत्पादों को लें \ इसके प्रचारक गली-गल सस्ते उत्पाद बेचते नजर आते हैं इनका माल चाँद घंटों में बिक जाता है| लुभावनी बातें | दिखावे का आकर्षण | सस्ता मूल्य | जादुई मेकनिज्म| उत्पादों की मुख्य वेशेशाताएं हैं |
 पिछले दिनों ऐसे उत्पादों के प्रचारक आए \ एक प्रचारक अपने उत्पाद का प्रचार कर विक्रय कर रहा था | ‘’ साब, अगर आप इस यंत्र को अपनी मोटर साईकिल में लगायेंगे तो पेट्रोल की पच्चीस प्रतिशत बचत होगी | बार-बार सर्विसिंग से बचे रहेंगे मैंने कहा – ‘’कीमत’’|
‘ प्रचार के तहत मात्र दो सौ रुपये साब | और अगर इसे एजेंसी से खरीदेंगे तो सात रुपये का है | ‘’ उसने कहा | ‘’ तुम्हारी कंपनी बड़ी रहम दिल है यार | प्रचार में दो सौ रुपये में और एजेंसी से सात सौ रुपये में बिकवाती है अपना माल |’’ मैंने चुटकी ली |
‘’ साब यह प्रचार सामग्री है | एजेंसी व्यावसायिक केंद्र है |’’
‘’ यार प्रचार सामग्री तो मुफ्त में बांटने का नियम है |’’
 मैंने इस कथन को उसे समझाने का प्रयास किया –‘’ हमार्रे इलाके में पहले लोग गुदाक्हू ( एक नहा युक्त मंजन ) नहीं जानते थे | कंपनियों ने मुफ्त में बांटकर ऐसा प्रचार किया कि अब पचास पैसे का माल दो रुपये में बिक रहा है |
 मने कहा – ‘’ अच्छा एक बात बताओ | किसी सस्ते व् घटिया माल इ दुगुनी आमदानी निकालना प्रचार सामग्री के तहत बताकर धंधे का फंदा है या नहीं | ‘ वह मुस्करा कर रह गया | मैंने आगे कहा ‘’ इस देश में बातों के मायाजाल में लपेटकर सड़क की धुल को बेचा जाए तो वह मुलतानी मिटटी के रेट पर बिक जाती है |’’
‘’ कहो ठीक कहाँ |’’
 अब वह भी मुस्करा रहा था | मैंने कहा- ‘’ मुझे तो आपकी कम्पनी कि मजबूरी समझ में नहीं आती है | यदि आपका उत्पाद इतनाकारागर होता तो बड़ी बाइककम्पनियां कब का अधिकार खरीद कर अपने नाम पेटेंट करवा लेती | गली-गली भेजकर आपसे क्यों बिकवाती ‘’| ऐसे तमाम सवालात मैंने उसके सामने रखे | वह तुरंत उठा और बढ़ लिया | गिरोह इन दिनों और सक्रीय है | जो अपनी सामग्री को चोरी का माल बताकर जनता के बीच सस्ते में बेचने का प्रयास करते हैं | सस्ता हर किसी को लुभाता है | बाद में रुलाता है | हम रोते हैं | रोते हुए पुन: ऐसी ही सामग्री के लिए टूट पड़ते हैं | यह अपनी मजबूरी है या नासमझी | खुद से पूछकर देखी साब |
     सुनील कुमार सजल 

बुधवार, 20 मई 2015

सूक्ष्म कथाएँ –


सूक्ष्म कथाएँ –
                 १.बच्चे
   ‘’तुम्हारे कितने बच्चे हैं?’’
   ‘’ पूरे छ:’’
   ‘’बाप रे ! इस फैमिली प्लानिंग के युग में भी |’’
   ‘’आपको नहीं मालूम क्या ? शासन की हर प्लानिंग आजकल भ्रष्टाचार की आवोहवा में फ़ैल हो जाती है |’’   

                     2ईच्छा
‘’ अगर तुमने मुझसे विवाह नहीं किया तो मै नदी  में कूद कर जान दे दूँगी |’’
‘’ ठीक है तुम ऐसा ही करो | मेरा भी मरना तय है |’’
  ‘’ पर तुम क्यों ?’’
 ‘’ मुझे वैसे  ही  कैंसर है |’’

            ३ घृणा
‘’ वेश्याओं से इतनी घृणा क्यों ?’’
‘’ क्योंकि वह कई पुरुषों से सम्बन्ध बनाकर अपने पेट की भूख मिटाती है |’’
‘’ मगर पुरुष भी तो कई वेश्याओं से सम्बन्ध बनाते हैं |’’

शुक्रवार, 15 मई 2015

लघुव्यंग्य आदमी का चरित्र


लघुव्यंग्य आदमी का चरित्र

आसमान में उड़ रहे दो गिध्द आपस में बतिया रहे थे |
एक ने कहा-‘ यार ,देख नीचे | ये आवारा छोकरे पीली बिल्डिंग के आसपास मंडरा रहे हैं , जैसे हम लोग मरे जानवर को देखकर मंडराते हैं |लगता है कुछ गड़वड है |’’
‘ अबे तू भी बेवकूफ है |वो बिल्डिंग कन्याओं का स्कूल है | इसलिए छोकरे लड़कियों के टाक में यहाँ-वहां घूम रहे हैं |स्साले आदमी का भी कोई चरित्र नहीं है | कभी कुत्ते तोकभी सियार या गिध्द की तरह हो जाते हैं |जंतु कौम का चरित्र लेकर उनसे भी बदत्तर हो गए हैं |हे ईश्वर! रक्षा करना मासूम कन्याओं की |’’
एक लम्बी सांस लेते हुए दूसरे ने कहा |और दोनों लम्बी उड़ान दूर भोजन की तलाश निकल गए |

गुरुवार, 14 मई 2015

लघु व्यंग्य –मौके


लघु व्यंग्य –मौके
पडोसी प्रदेश में बसे राजनैतिक मित्र ने नेताजी को फोन किया |
‘’ सूना है, आपका क्षेत्र सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित हो गया है |’’
‘’ जी ,हां !’’
‘’राहत कार्यक्रम भी आवंटित हुए होंगे
‘’जी,हां!’’
‘’काम के बदले अनाज, राहत धन राशि कुल मिलाकर आप लोग चांदी काट रहे होंगे |’’
‘’ कहाँ यार ...सब गुड़गोबर है |’’
 ‘’क्यों?’’
‘’आजकल जिसकी सत्ता ,लाठी भी उसी के हाथ में होती है और दुधारू भैंस हकालने काम भी वही संभालता है , बाकी सब तो भैंस के बदन पर चर्बी से आयी चमक को ताकते हैं |’’
‘’ लेकिन हमारे यहाँ ऐसा  नहीं है सभी को बराबरी से मुंह मारने के मौके मिल रहे हैं |’’
‘’दरअसल आपके यहाँ जागरूक जनता के रहते के रहते सत्ता में एक ही पार्टी का वर्चस्व नहीं है जबकि हमारे यहाँ की जनता भेड चाल चलती है | जिस तरफ से बनावटी घास की मोहक सुगंध आयी उसी तरफ एक के पीछे एक चलने लगाती है | भले ही आगे साजिश की गहरी खाइयां हों ,नहीं देखती कभी | ‘’
स्थानीय नेता ने अपने सूखते गले से पीड़ा भरी आवाज में मन की भड़ास उगलते हुए कहा |
सुनील कुमार ‘’सजल’’