ham to kahate hain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ham to kahate hain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 18 मई 2015

व्यंग्य- हम तो कहते हैं


व्यंग्य- हम तो कहते हैं


यारो जो आए जी में कह लो |कहने में कैसा डर| अपना मुंह है कुछ भी बक लें |लोकतंत्र में रहते हैं |अपना देश वह लोकतात्रिक देश नहीं है | जहां एक बार कहने के लिए सौ बार सोचना पड़ता है | यहाँ तो इतनी छूट  है कि सौ बार बोलकर एक बार सोचते हैं |जो जी में आया कह दिया | हर कोई मानहानि का दावा थोडी न ठोंकता है | सामने वाले को मालूम है |आज अपन दावा ठोंकेंगे |कल वह भी अपने ऊपर दावा ठोंक सकता है | अपना मुंह भी बेलगाम है | आपने वह गीत सूना होगा | ‘’ कुछ तो लोग कहेंगे | लोगो का काम है कहना |’’ बस यही सोचकर बेपरवाह से हम कुछ भी करते रहते | नतीजा हम पर छेडछाड सीटी बाजी जैसे आरोप लगे | अखबार तक में नाम छपा | 
  हम तो कहते हैं साब | बिना कुछ कहे या करे आप महानता हासिल नहीं कर सकते | हमारे बुजुर्ग बहुत कुछ कहा करते थे |जो वे खुद नहीं करते थे वह भी |और उनमें से कुछ महान पुरुष बन गए |
 कुछ भी कहते रहने का फ़ायदा यह होता है की हम कहने के आदी हो जाते हैं | जैसे देश के राजनीतिज्ञ बकवास बातों को यूँ कह देते हैं जैसे कहने की बात हो |
राजनीति का फंदा है गूंगा या मूक बनाकर राजनीति न करो | वरना देखकर कुत्ते भी न भौकेंगे | दुत्कारना भी आना चाहिए और पुचकारना भी |
पिछले दिनों शहर के एक नेता ने महिला नेत्री पर कुछ अनर्गल टिप्पणीकी | हो हल्ला मचाया महिला संगठनों ने | नेताजी के खिलाफ नारेबाजी हुई | पर वे निश्चिन्त थे | पूछने पर बोले –‘’जो कहना था , कह दिया |’’
 साहब फायदे के लिए कुछ कहना पड़ता है | दरअसल , कुछ दिनों से मीडिया उन्हें महत्त्व नहीं दे रहा था | वे उपेक्षित से थे | जनता में पहचान गम होती जा रही थी | इसलिए उन्होंने सोचा कुछ कहकर लाइट में आया जाए और कह दिया | अब चार दिनों से वे लगातार छप रहे हैं |
 अभी कुछ दिन पूर्व आपने न्यूज में सुना होगा | एक जज ने सुनवाई करते हुए कह दिया | महिलाओं को पति से पीटने में क्या बुराई है | कहने की बात थी , कह दी | इसमें महिलाओं को बुरा लगा तो वे क्या करें |
हो सकता है उनके पास पति प्रताड़ित पत्नियों के मामले आते रहे हों या पत्नी द्वारा दर्ज फर्जी मामले भी रहे हों | मामला कुछ भी रहा हो | लगता है जज साहब ऐसे मामलों से ऊब चुके थे | सो , मन के अंदर उठी बात कह दी |
भई पिट लो | क्या बुरा है | पति ही तो है पीटने वाला | जिसे तुम परमेश्वर कहती हो | हरितालिका व करवा चौथ में जिसे देवता मानकर देखती हो | जब तक तलाक या सम्बन्ध विच्छेद नहीं होता उसके नाम का मांग में सिन्दूर भरती हो | एक तरफ लम्बी उम्र की चाहत पति की | दूसरी तरफ न्यायालय में सजा दिलाने का उपक्रम | शायद यही सोचकर जज साहब ने सलाह दी हो महिलाओं को |
इधर, मीडिया को क्या है ? मेटर चाहिए | वह तो कहने वाले का मुंह पकड़ता है | किसी ने चूं किया उधर फूं छाप दिया |
हमारी सलाह है किआप भी मुंह में आए कही | बात मन में दबाने से शारीरिक विकृति उत्पन्न होती है , यानी आप दब्बू बन सकते हैं या टेंशन से घिर सकते हैं |
 अब तो हमारी सलाह मानेंगे न | सलाह देना हमारिऊ आदत है |
      सुनील कुमार ‘’सजल’’